Posts

एक ठांव चाहती हूँ

ना बांधो मुझे बंधनों में  खुद की एक ठावँ चाहती हूं  अपने सपनों में जो बसाया था कभी  वह गांव चाहती हूं  सुनती रही सब की सदा  चलती रही  मन से तुम्हारी  सींचा था जिन्हें  कभी नेह से  उन दरख़्तों की  छांव चाहती हूं  ना बांधो मुझे बंधनों में  खुद की एक  ठावँ चाहती हूं  चलती आई तुम्हारे बनाये  निशानों पर जाने कब से  अब निशान छोड़ते हुए  पथ पर अपने  पांव चाहती हूं  दम तोड़ते पुराने  खंडहरों से मुक्ति का  आसमान चाहती हूं  अपने सपनों में  बसाया था कभी  जो वह गांव चाहती हूं ना बांधों बन्धनों में खुद की एक ठावँ चाहती हूँ। ©®अलका 'सोनी'

पिता

" प्यार है कितना  कभी नहीं जतलाता है चोट लग जाये तो दर्द में भी हंसना सिखाता है..... एक पिता ही है जो पूरा बाज़ार  खरीद लाता है " अलका 'सोनी'

सत्य सरल है

कौन कुबूल करता है कि वो भूल करता है चालाकियों से छिपाता चला जाता है अपनी हर गलती और कमजोरी को मिथ्या प्रपंच में फंसता ही जाता है नीचे और नीचे जहां से उबर पाना मुश्किल हो जाता है उसके लिए वह खड़ा करता  जाता है  रेत के महल जो बह जाता है पानी की पतली सी एक धार में रक्त-अस्थि से बना यह शरीर और उसके अंदर किसी कोने में दुबके हम भूल जाते हैं अपना अस्तित्व भी इस शरीर के बाहर अनन्त ऊंचे आकाश तक पंहुच हो सकती है क्यो भूल जाते हैं हम सत्य के साथ खड़ा रहना इतना भी कठिन नहीं सत्य, सरल है झूठ से इसके लिए आवश्यकता नहीं होती किसी प्रयत्न की सूर्य  सा  सत्य बढ़ता ही जाता है और झूठ उतना ही गहरा  धंसता ही जाता है।

बहिष्कार है....

Image

मुस्कुराना सीख लो

Image

ज़िंदगी

Image

" ऑनलाइन " के नखरे

Image
दो शब्द ,जिससे जुड़े रहने में हम भारतीय अपनी शान समझते हैं। एक तो " अंग्रेजी " और दूसरा महान शब्द " प्राइवेट " है। अभी हाल -फिलहाल में एक और शब्द बड़ी चतुराई से इनके साथ हो लिया है, वह है " ऑनलाइन "..... अब इनकी तिकड़ी क्या गुल खिला रही है, यह हम सब खासकर महिलाएं अच्छी तरह से समझ रही होंगी। यह तिकड़ी और तिकड़मबाजी ज़्यादा पुराना नहीं है। बस दो-तीन महीने पहले ही जन्म लिया है इसने। इसी कोरोना के दिये अनेकों उपहारों में से एक है।  मार्च के महीने से हर साल नया सत्र शुरू होता था। जब पुराने वर्ग से बच्चे नये वर्ग में जाते थे। नई किताबें, यूनिफॉर्म, नया उत्साह देखते बनता था। कुछ बच्चों के लिए तो विद्यालय के प्रांगण में पहली बार कदम पड़ते थे दाखिला लेने के बाद। लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हो पाया। महामारी के फैलने और फिर लॉक डाउन के कारण सबका उत्साह ठंढा पड़ गया। फिर जब बात आई कि जब पढ़ाई नहीं तो फीस नहीं। तब जाकर इनकी खुराफाती खोपड़ी में ऑनलाइन पढ़ाई के कीड़े ने रेंगना शुरू किया।  बस फिर क्या, धड़ाधड़ ऑनलाइन क्लासेस के टाइम स्लॉट आने शुरू हो गए। आप अपने घर में नहीं ह...

सबका कहना

Image

ये मन मेरा

Image

सालों बाद

★★ सालों बाद ★★ हाँ, सालों बाद मैंने देखा तुम्हें फिर भी  तुम क्यों अजनबी न लगे पिघल गयी हैं आंच से तेरी अब ये बेड़ियाँ  मुझे लोहे की न लगे कम रखो ये तपिश ज़रा तुम कि ये सर्द मौसम ही पिघलने न लगे ताज़ा है अब तक वो पहली छुअन तुम्हारी,  याद न आओ इतना कहीं ये मन फिर से बहकने न लगे गूंज उठी थी  तब तेरे आहट से ही डर है कि फिर मन जोरों से धड़कने न लगे चले जाओ कि बगावत का शोर  कोई मचने न लगे। ** अलका 'सोनी' ** लेखिका व कवयित्री बर्नपुर, पश्चिम बंगाल।
Image

अपनी बिसात है क्या

हम-तुम हैं क्या और अपनी बोलो बिसात है क्या उस परमपिता के आगे किसी की कोई औकात है क्या कितने युग आये और घड़ियां बीत गई प्रलय की घोर घटायें भी सब कुछ डुबोकर चली गई कठिन क्षण में मत सोचो कि दिन है क्या और रात है क्या अहंकार मत करना अपनी इस कंचन जैसी  काया पर मानव-धर्म निभा पाओ तुम तो कहो इससे अच्छी  बात है क्या। ©® अलका 'सोनी'

कुछ रचनाएँ

Image

मुझे जानें.....

Image
संक्षिप्त परिचय:- अलका 'सोनी' एम ए -हिंदी  बी एड। पूर्व चयन -नवोदय विद्यालय में TGTशिक्षिका के रूप में।   प्रकाशित रचनाएं :- संगिनी मासिक पत्रिका ,साहित्य नामा पत्रिका, हिमालिनी पत्रिका( नेपाल ), हम हिंदुस्तानी ( अमेरिका), प्रभात खबर, हरिभूमि, राष्ट्र समर्पण पत्रिका सहित अनेक समाचार पत्र एवं अनेक ई -पत्रिकाओं में कई रचनाओं का प्रकाशन.  आने वाले कुछ साझा काव्य- संकलन:-  कलरव वीथिका,साहित्य रत्न साझा संकलन। 

बदले ज़िंदगी के मायने

Image
■■ बदले जिंदगी के मायने ■■ दौड़ती ,भागती ,हाँफती दुनिया पिछले कुछ दिनों से थम सी गई है । मानों वक्त अपनी जगह रुक गया है। अभी न तो अहले सुबह बच्चों को कच्ची नींद से जगाने की जरूरत है और ना किचन में सूरज के निकलने से पहले आती कुकर की सीटीयों की आवाजें है। एक इत्मीनानी, एक शांति सब तरफ़ व्याप्त हो गई है । दफ्तर जाने वाले साहब जो कल तक कच्ची- पक्की टिफिन जल्दी में लेकर दौड़ते नज़र आते थे। अब वे भी सुबह देर तक ऊंघते नज़र आ रहे हैं।  किसी को कोई जल्दी नहीं है । आज लॉक डाउन ने सबको वो दिया है जिसे सभी बहुत मिस कर रहे थे ---- "वक्त "। अब सब के पास वक्त है । लेकिन यह वक्त जिन परिस्थितियों मैं मिला है वे परिस्थितियां मानव सभ्यता के लिए किसी श्राप से कम नहीं है। घर की चारदीवारी के अंदर हम सिमट गए हैं । कल तक साथ घूमते, हमारे मित्र हमसे दूर हो गए हैं ।एक महामारी ने हमारे बीच एक तरह की दूरी पैदा कर दी है । विकेंडस आज भी आ रहे हैं ,लेकिन मॉल्स रेस्तरां और थियेटर सभी खाली है । जो लोग वीकेंड्स का मतलब ही मॉल जाना, सिनेमा जाना और महंगे रेस्तरां में खाना समझते थे। उनके लिए यह घड़ी किसी...

उम्मीद का परिंदा

Image

क्या सही किया

Image
●● तुमने क्या सही किया ●● हे सीता !! तुमने क्या  यह सही किया  जो ना करना था  भला कहो  किसलिए किया  जग को कब  तेरी परख रही  कई विध किस्मत थी  तुझको निरख रही  जीवन था जब तक  तुमने बस आँच सही  यह बात अलग है कि  अब भी तुम  पूजी जाती हो  जब बात चले  पतिव्रता कि तुम ही  पहले गिनी जाती हो  लेकिन तुमने सुख  कोई यहां कब पाया था  पग पग पर देकर  इतनी परीक्षाएं  केवल तप में  जीवन बिताया था  देवी स्वरूपा होकर भी  मनुजों से छली गई  धरती से निकली तुम  हल से टकराकर  अंत भी पाया तुमने इस धरती में समा कर  क्यों काली का रूप  तुमने धरा नहीं  विमूढ़ हुए जनमानस को श्राप क्यों दिया नहीं  अश्रुधारा केवल होती  नारी की पहचान नहीं  अधम है वह समाज  जहां पर होता   नारी का सम्मान नहीं  अगर तुमने तभी  भृकुटि अपनी तानी होती  भरी सभा में पुनः घसीटकर पांचाली नहीं  लाई गयी होती । अलका 'सोनी' बर्नपुर, पश्चिम बंगाल। ...

लोकल से वोकल की ओर

" लोकल से 'वोकल' की ओर " पिछले 3 महीने से संपूर्ण विश्व के तक़लीफ़ का कारण शायद पहली बार एक ही है; "कोरोना "। जिसने संपूर्ण विश्व को, समाज को अनजाने में एक सूत्र से बांध दिया है।  इस बीमारी से होने वाली जान- माल की क्षति तथा संक्रमण को थोड़ी देर के लिए किनारे रखकर अगर हम सोचे तो पाएंगे कि कई तरह के सकारात्मक बदलाव भी आए हैं। लोगों के सोचने की शक्ति, काम करने की शक्ति और उनकी आत्म- निर्भरता बढ़ी है ।यह शायद इसलिए कि हर बुराई के पीछे कुछ अच्छाई छिपी हुई होती है ।  कोरोना के तीसरे पड़ाव यानी सामाजिक संक्रमण में लगाए गए,  लॉक डाउन का भी चौथा संस्करण 18 मई से शुरू हो चुका है। लॉक डाउन 1.0, लॉक डाउन 2.0, लॉक डाउन 3.0, के बाद 4.0 का अलार्म भी बज चुका है। शुरुआत की तीनों लोक डाउन तो बिल्कुल बंद ही रहे। उनका सख्ती से पालन किया गया । इस दौरान जनता को अनेक तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ा।  जिनमें चिकित्सा संबंधी असुविधाएं तो सर्वप्रथम हैं। इस घर बंदी के दौरान कोई आपातकालीन आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक मिलते ही नहीं थे। जिसका एक बड़ा कारण हमारे देश में डॉक्टर्स का अभाव ...

दस्तूर ईद का

Image

हम क्या करें

Image